बॉलीवुड डेस्क. सलमान खान 27 दिसंबर को 54वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। सलमान के जन्मदिन की तैयारियां जोर-शोर से मुंबई में चल रही हैं हालांकि हर बार की तरह सलमान अपना जन्मदिन पनवेल स्थित फार्म हाउस में नहीं मनाएंगे। प्रोफेशनल और पर्सनल कमिटमेंट्स के चलते सलमान ने यह फैसला लिया है कि वह जन्मदिन मनाने पनवेल नहीं जाएंगे।
सोहेल के घर मनेगा जन्मदिन: सलमान अपना 54वां जन्मदिन भाई सोहेल खान के घर में मनाएंगे जो कि मुंबई के पाली हिल इलाके में रहते हैं। सोहेल के घर पर एक बर्थ-डे बैश दिया जाएगा जिसमें शाहरुख खान, कटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा, वरुण धवन, सई मांजरेकर, कबीर खान और जैकलिन फर्नांडीज सहित कई सेलेब्स के पहुंचने की संभावना है।
अर्पिता बनाएंगी जन्मदिन खास: सलमान के लिए यह जन्मदिन यादगार होने वाला है। दरअसल, उनकी छोटी बहन अर्पिता 27 दिसंबर कोसी-सेक्शन डिलिवरी से अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। उनकी डिलिवरी हिंदुजा अस्पताल में होने की ख़बरें हैं और यह भी एक बड़ी वजह है कि सलमान जन्मदिन मुंबई से बाहर सेलिब्रेट करने नहीं जाना चाहते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/bollywood/news/news/salman-khan-plans-for-54th-birthday-126386363.html
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें