About

Responsive Ads Here

बुधवार, 25 दिसंबर 2019

रणवीर के बाद दीपिका ने दिखाया ह्यूमर, शुरू किया क्रिसमस ट्री डेकोर और टेबल सेटिंग का काम

बॉलीवुड डेस्क. रणवीर सिंह का फनी ह्यूमर दीपिका के पास ट्रांसफर हो चुका है। दरअसल दीपिका ने क्रिसमस ईव पर एक फोटो शेयर कर उसका मजेदार कैप्शन दिया है। इसमें दीपिका ने खुद को एक क्रिसमस ट्री डेकोरेटर बताया है। वहीं एक और तस्वीर में उन्होंने टेबल सेटिंग करने का काम शुरू करने की बात लिखी है। कुछ दिन पहले रणवीर सिंह ने भी शादी सीजन के लिए एंटरटेनर के रूप में खुद को अवेलेबल बताया था।

रणवीर भी हैं शामिल : दीपिका ने अपनी कंपनी में फैमिली के कुछ लोगों के नाम भी लिखे हैं, जो उनके इस नए काम में उनका हाथ बंटाएंगे। इसमें रणवीर सिंह का नाम भी शामिल है।इस कंपनी में दीपिका की बहन अनीशा, स्नेहा रामचंदर, दिव्या नारायण, मालविका नायक, निखिल सोसले भी शामिल हैं।

##

शादी सीजन के लिए रणवीर भी थे तैयार : रणवीर अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं। अक्टूबर में उन्होंने अपने न्यू लुक के साथ एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था किशादी सीजन शुरू हो गए हैं। हायर करने के लिए एंटरटेनर उपलब्ध है। इवेंट्स, शादी, बर्थडे पार्टी और मुंडन के लिए अवेलेबल है।

इन फिल्मों आएंगे नजर : बात अगर इन दोनों के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो दीपिका की फिल्म 'छपाक' 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है। साथ ही वे 83 में भी कपिल देव की पत्नी के रोल में नजर आएंगी। रणवीर की फिल्म '83' अप्रैल में रिलीज होगी। इसके अलावा रणवीर जयेशभाई जोरदार में भी नजर आएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो : इंस्टाग्राम
फोटो : इंस्टाग्राम


source https://www.bhaskar.com/bollywood/news/news/after-ranveer-singh-deepika-padukone-showed-humor-started-new-business-of-christmas-tree-decor-and-table-setting-work-126384667.html

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें